आईपीएल के 13वें सीजन में 11 अक्टूबर(बुधवार) को पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स का सामना डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद के साथ दुबई के मैदान पर होगा।

Advertisement

राजस्थान की टीम को इस सीजन शुरुआत के दो मैचों में जीत के बाद लगातर 4 हार का सामना करना पड़ा है। टीम में अभी भी कुछ खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन में जगह फिक्स नहीं है और ऐसे में हर मैच से पहले बदलाव के कारण टीम का संयोजन बिगड़ गया है।

Advertisement

इस मैच में राजस्थान की टीम के लिए बड़ी खुशखबरी यह है कि टीम के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का इस मैच खेलना लगभग तय है। न्यूजीलैंड से वापस आने के बाद उन्होंने अपने 6 दिन के क्वारंटीन को पूरा कर लिया है और आज उनके राजस्थान के प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की पूरी संभावना है।

स्टोक्स के टीम में आने से ना सिर्फ टीम के मिडिल आर्डर को मजबूती मिलेगी बल्कि वो अंत के ओवरों में राहुल तेवतिया के साथ मिलकर किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते है।

अगर आज स्टोक्स प्लेइंग इलेवन में शामिल होते है तो ऑस्ट्रलियाई ऑलराउंडर एंड्रू टाई को टीम से बाहर का रास्ता देखना होगा

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार