इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स इस समय काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं और वो बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी काफी बवाल मचा रहे हैं। स्टोक्स ने डरहम के लिए काउंटी चैम्पियनशिप डिवीजन वन के मुकाबले में वॉर्सेस्टरशायर के खिलाफ अपनी गेंदबाजी से हर किसी का दिल जीत लिया। इस अनुभवी ऑलराउंडर ने पूरे मैच में बल्ले से 82 रन का योगदान दिया और गेंद से रॉब जोन्स का विकेट भी चटकाया।

Advertisement

रॉब जोन्स जिस गेंद पर आउट हुए वो एक कमाल की गेंद थी और उसका वीडियो भी इस समय काफी वायरल हो रहा है। ये गेंद वॉर्सेस्टरशायर की दूसरी पारी के 21वें ओवर के दौरान देखने को मिली, जब वो 231 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रहे थे। गैरेथ रोडरिक और कप्तान जेक लिब्बी के विकेट खोने के बाद, जोन्स के आउट होने से वॉर्सेस्टरशायर की टीम बैकफुट पर चली गई। स्टोक्स ने जोन्स को आउट करने से पहले कुछ शॉर्ट-पिच गेंदों के साथ उनके लिए जाल बिछाया।

Advertisement

इसके बाद स्टोक्स ने अगली गेंद गुड लेंथ के आसपास डाली और गेंद सीम करते हुए जोन्स के डिफेंस को बीट कर गई और उनकी ऑफ स्टंप कार्टव्हील करती हुई नजर आई। जोन्स पोज देते रह गए और स्टोक्स की इस गेंद ने हर किसी को मोहित कर दिया। कुछ फैंस स्टोक्स की इस गेंद की तुलना जसप्रीत बुमराह की ड्रीम बॉल से भी कर रहे हैं। इस गेंद का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

हालांकि वॉर्सेस्टरशायर की टीम ने शुरुआती विकेट गंवाने के बाद भी मैच जीत लिया। काशिफ अली और एडम होस के बीच मैच जीतने वाली साझेदारी ने उन्हें जीत दिलाने में मदद की। दोनों खिलाड़ियों ने जवाबी अर्धशतक जड़े, जिससे वॉर्सेस्टरशायर ने शुरुआती झटकों के बावजूद 61.2 ओवर में लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया। अगर स्टोक्स की बात करें तो, ये दिग्गज क्रिकेटर वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की अगुआई करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार