महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2023 फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर पांचवीं बार आईपीएल ट्रॉफी जीत ली। सीएसके के लिए ये जीत इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने कई स्टार खिलाड़ियों जैसे बेन स्टोक्स के बिना ये खिताब जीता है। स्टोक्स को मिनी ऑक्शन में सीएसके ने 16.25 करोड़ रु में खरीदा था लेकिन वो चोट के चलते सिर्फ 2 ही मैच खेल पाए।

Advertisement

चेन्नई के आईपीएल जीतने के बाद जब इंग्लैंड टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स से पूछा गया कि आखिर चेन्नई की जीत में उनका योगदान क्या था तो उन्होंने मज़ाकिया अंदाज में कहा कि उन्होंने अपनी टीम सीएसके के लिए इस सीजन में 'जॉन टेरी की भूमिका' निभाई। स्टोक ने जिन जॉन टेरी का जिक्र किया शायद आप उनके बारे में नहीं जानते होंगे इसलिए आपको बता दें कि जॉन टेरी इंग्लैंड फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा समय में इंग्लैंड फुटबॉल टीम के कोच हैं।

Advertisement

जॉन टेरी निलंबन के कारण बायर्न म्यूनिख के खिलाफ 2012 में चैंपियंस लीग ट्रॉफी का फाइनल नहीं खेल पाए थे लेकिन जब उनकी टीम (चेल्सी) ने फाइनल जीतकर ट्रॉफी उठाई तो टेरी ने भी चेल्सी की किट पहनकर एक खिलाड़ी के रूप में जश्न मनाया था। इस बार कुछ ऐसा ही बेन स्टोक्स ने भी किया वो खेले तो नहीं लेकिन सीएसके की जीत के बाद वो काफी खुश हुए होंगे।

लॉर्ड्स में आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट से पहले उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें स्टोक्स ने आईपीएल में अपनी टीम की जीत में अपनी भूमिका पर चर्चा की और कहा, "मैंने आईपीएल जीतने में जॉन टेरी जैसी भूमिका निभा।" गौरतलब है कि स्टोक्स 16.25 करोड़ रुपये में सीएसके फ्रेंचाइजी में शामिल हुए थे, लेकिन पैर की उंगली में चोट के कारण वो केवल दो मैच खेले लेकिन आयरलैंड के खिलाफ वो पूरी तरह फिट होकर खेलने उतरे हैं। हालांकि, इस मैच में भी वो गेंदबाजी करते हुए नहीं दिखे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार