इस साल के अंत में शुरू होने वाली एशेज सीरीज में इंग्लैंड की संभावनाओं को धक्का लग सकता है। स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स टी-20 वर्ल्ड कप के बाद ऑस्ट्रेलिया में होने वाली एशेज सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं क्योंकि रिपोर्ट्स सामने आई हैं कि वो अभी तक अपने मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों से उबर नहीं पाए हैं।

Advertisement

स्टोक्स भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज का हिस्सा नहीं थे और उन्होंने अपने मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अनिश्चितकालीन ब्रेक का विकल्प चुना है। इसका मतलब है कि 30 वर्षीय ऑलराउंडर ना तो आईपीएल 2021 के यूएई चरण में खेलता हुआ दिखेगा और ना ही विश्व टी 20 में इंग्लिश टीम का हिस्सा होगा।

Advertisement

टेलीग्राफ के अनुसार, स्टोक्स ने अपने मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दे पर कुछ प्रगति की है। हालांकि, इंग्लैंड जब ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी, तो एशेज सीरीज के दौरान भी टीम को क्वारंटीन करना पड़ेगा जो कि काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है। ऐसे में स्टोक्स एशेज से भी खुद को बाहर रख सकते हैं।

जब इंग्लैंड अगले साल की शुरुआत में वेस्टइंडीज का दौरा करेगा तो इस तेज गेंदबाज ऑलराउंडर की वापसी की सबसे अधिक संभावना है। उस सीरीज के दौरान दोनों टीमों को पांच टी20 और तीन टेस्ट मैच खेलने हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार