Ben Stokes Record: इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) शुक्रवार, 21 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज (AUS vs ENG Test Series) में एक बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं। गौरतलब है कि इंग्लिश कैप्टन के पास वो कारनामा करने का मौका है जो कि दुनिया का कोई भी खिलाड़ी नहीं कर सका।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 34 वर्षीय बेन स्टोक्स अब तक इंग्लैंड के लिए 115 टेस्ट खेल चुके हैं जिसकी 206 पारियों में उन्होंने 35.69 की औसत से 7,032 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 810 चौके और 136 छक्के ठोके।

Advertisement

यहां से बेन स्टोक्स अगर एशेज सीरीज 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 14 छक्के ठोकते हैं तो वो टेस्ट क्रिकेट में अपने 150 छक्के पूरे कर लेंगे और इसी के साथ टेस्ट इंटरनेशनल में 150 छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। खास बात ये भी है कि मौजूदा समय में टेस्ट में सर्वाधिक छक्के मारने का रिकॉर्ड बेन स्टोक्स (136 छक्के) के नाम ही दर्ज है। उनके बाद इस खास लिस्ट में न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ब्रैंडन मैक्कुलम हैं, जिन्होंने अपने करियर में 101 टेस्ट की 176 पारियों में 107 छक्के मारे।

टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के मारने वाले खिलाड़ी

बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) - 115 टेस्ट की 206 इनिंग में 136 छक्के

ब्रैंडन मैक्कुलम (न्यूजीलैंड)- 101 टेस्ट की 176 इनिंग में 107 छक्के

Advertisement

एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया)- 96 टेस्ट की 137 इनिंग में 100 छक्के

टिम साउदी (न्यूजीलैंड)- 107 टेस्ट की 156 इनिंग में 98 छक्के

एशेज सीरीज के लिए इंग्लैंड का पूरा स्क्वाड: बेन स्टोक्स (कप्तान), हैरी ब्रुक (उपकप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, बेन डकेट, विल जैक्स, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), जोश टंग, मार्क वुड।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

एशेज सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का पूरा स्क्वाड (केवल पहले टेस्ट के लिए): स्टीव स्मिथ (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ब्रेंडन डॉगेट, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, माइकल नेसर, मिचेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार