England vs West Indies 1st Test: इंग्लैंड के कप्तान औऱ स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के पास बुधवार (10 जुलाई) को वेस्टइंडीज के खिलाफ लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में शुरू होने वाले तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार यह मैच दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा। 

 
Advertisement

300 विकेट पूरे करने के करीब

Advertisement

स्टोक्स अगर इस मैच में 2 विकेट हासिल कर लेते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके 300 विकेट पूरे हो जाएंगे। इंग्लैंड के लिए अभी तक 13 खिलाड़ी ही इस आंकड़े तक पहुंचने में सफल रहे हैं। स्टोक्स तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 10364 रन बना चुके हैं। इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में कोई भी खिलाड़ी 10000 या उससे ज्यादा रन और 300 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा नहीं कर पाया है।

सचिन तेंदुलकर को पछाड़ने का मौका

अगर स्टोक्स 6 छक्के जड़ने में कामयाब होते हैं, तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर 16वें नंबर पर आ जाएंगे। स्टोक्स ने अभी तक 320 पारियों में 259 छक्के जड़े हैं, वहीं तेंदुलकर के नाम  782 पारियों में 264 छक्के दर्ज हैं।

गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। इस मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन इंग्लैंड के लिए डेब्यू करेंगे। वहीं तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के इंटरनेशनल करियर का यह आखिरी मैच होगा। 

Advertisement

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI

⁠ज़ैक क्रॉली, ⁠बेन डकेट, ⁠ओली पोप, ⁠जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान),⁠जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), ⁠क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, ⁠शोएब बशीर, ⁠जेम्स एंडरसन
 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार