मोहाली, 27 नवंबर (CRICKETNMORE)| पंजाब क्रिकेट संघ मैदान पर भारत के साथ जारी तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन आउट होने के बाद जश्न मना रहे भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग करने पर इंग्लैंड के खिलाड़ी बेन स्टोक्स को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने लताड़ लगाई है। 

INJURY UPDATE: भारत के लिए बुरी खबर, केएल राहुल के बाद एक और बड़ा खिलाड़ी टीम से बाहर

Advertisement

आईसीसी ने स्टोक्स द्वारा अपशब्दों का इस्तेमाल किए जाने की शिकायत मिलने के बाद पाया कि 29 के निजी योग पर स्टम्प आउट होने के बाद उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों को निशाने पर लेने का प्रयास किया था लेकिन कप्तान विराट कोहली से उनकी कहासुनी हो गई थी। कोहली और स्टोक्स की बातचीत को मैदान में मौजूद अम्पायरों ने भी सुना था।

BAD NEWS: साउथ अफ्रीका क्रिकेट को बड़ा नुकसान, बड़े ऑलराउंडर खिलाड़ी का निधन 

Advertisement

एक महीने के भीतर यह दूसरा मौका है जब इस तरह के व्यवहार के लिए स्टोक्स को लताड़ मिली है। इससे पहले बीते महीने बांग्लादेश दौरे के दौरान उनकी मेजबान बल्लेबाज शब्बीर रहमान के साथ कहासुनी हुई थी, जिसके लिए उन पर मैच फीस का 15 फीसदी जुर्माना लगाया गया था।

दूसरी चेतावनी के बाद स्टोक्स के खिलाफ आईसीसी ने नई आचार संहिता के तहत दो डीमेरिट अंक जारी किए हैं। अब अगर आने वाले समय में उनके खिलाफ दो और डीमेरिट अंक जारी होते हैं तो उन पर एक टेस्ट का प्रतिबंध लग जाएगा।

जरूर पढ़ें: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के सबसे बड़े फैन का निधन

MUST WATCH VIDEO: भारत को मिल गया विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ने वाला बल्लेबाज

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार