बेन स्टोक्स: सबसे बड़े कमबैक हीरो की कहानी, कड़वाहट से भरा रहा बचपन

Updated: Sun, Nov 13 2022 17:41 IST
Cricket Image for Ben Stokes Story Pak Vs Eng Final Pakistan Vs England (ben stokes (Image Source: Google))

सफल होने के लिए किसी व्यक्ति को अपने वर्तमान में रहना होता है इसकी जीता-जागता उदाहरण बेन स्टोक्स हैं। इंग्लैंड को टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का खिताब जितवाने वाले मौजूदा समय के सबसे बड़े हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स की कहानी कड़वाहट और संघर्षों से भरी हुई रही है। यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि बेन स्टोक्स के पिता से शादी करने से पहले उनकी मां डेब की पहली शादी से दो बच्चे थे।

#काफी भयानक रहा अतीत

बेन स्टोक्स का अतीत काफी भयानक रहा है। बेन स्टोक्स के सौतेले पिता रिचर्ड डन ने उनके चार साल के भाई एंड्रयू और आठ साल की बहन ट्रेसी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह घटना 1988 में उनके जन्म से पहले की है। बेन स्टोक्स की मां डेब का पहले पति रिचर्ड डन से तलाक हो गया था। 

# गेरार्ड स्टोक्स हैं बेन स्टोक्स के पिता

रिचर्ड डन को जब यह पता चला कि उनकी पूर्व पत्नी डेब का रग्बी कोच गेरार्ड स्टोक्स के साथ मिलना-जुलना है तब तैश में आकर उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया था। बच्चों को मारने के बाद रिचर्ड डन ने खुद भी आत्महत्या कर ली थी। गेरार्ड स्टोक्स बेन स्टोक्स के पिता थे। 

# न्यूजीलैंड में हुआ था स्टोक्स का जन्म

बेन स्टोक्स का जन्म न्यूजीलैंड में हुआ था। बाद में जब बेन स्टोक्स 12 साल के हुए तब उनके माता-पिता उन्हें लेकर न्यूजीलैंड से इंग्लैंड चले गए थे। बेन स्टोक्स की मां का क्रिकेट से खासा लगाव था। टी-20 वर्ल्डकप 2022 ही नहीं इंग्लैंड को वर्ल्ड कप 2019 का खिताब जितवाने में भी बेन स्टोक्स का अहम योगदान रहा था।

यह भी पढ़ें: 4 खिलाड़ी जिन्हें करना होगा तैयार, जितवा सकते हैं टी20 वर्ल्ड कप 2024

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें