इंग्लैंड के खिलाफ पुणे में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 329 रनों का स्कोर बना लिया है। हालांकि, भारतीय पारी के दौरान एक मज़ेदार दृष्य भी देखने को मिला जब शार्दुल ठाकुर बल्लेबाज़ी कर रहे थे और बेन स्टोक्स गेंदबाज़ी कर रहे थे।

Advertisement

ये घटना उस समय घटित हुई जब शार्दुल ठाकुर बल्लेबाज़ी कर रहे थे और भारतीय पारी का 45वां ओवर बेन स्टोक्स कर रहे थे। इस ओवर की चौथी गेंद पर शार्दुल ने आगे बढ़कर स्टोक्स को सीधा छक्का लगा दिया। शार्दुल का छक्का देखकर स्टोक्स हैरान रह गए और वो शार्दुल के पास पहुंचकर उनका बल्ला चैक करने लगे।

Advertisement

दोनों खिलाड़ियों के बीच ये मज़ेदार घटना कैमरे में कैद हो गई और कुछ ही मिनटों में ये वीडियो वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस इसे काफी शेयर भी कर रहे हैं।

वहीं, अगर इस मैच की बात की जाए तो इंग्लैंड को ये मैच और सीरीज जीतने के लिए 330 रनों की दरकार है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारतीय टीम इंग्लिश टीम के बल्लेबाज़ों को रोक पाती है या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार