16 फरवरी, (CRICKETNMORE)। ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को टी-20 इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए अभी तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की। इडन पार्क में त्रिकोणीय टी-20 सीरीज के पांचवें मैच में न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 244 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 18.5 ओवरों में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Advertisement

इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज बेन व्हीलर टी20 में एक शर्मनाक रिकॉर्ड बनाने की वजह से चूक गए, वो भी नो बॉल की वजह से। 

Advertisement

बेन व्हीलर ने अपने 3.1 ओवर में बिना कोई विकेट लिए हुए 64 रन दिए। हालांकि वो नो बॉल की वजह से टी20 इंटरेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन लुटाने का का शर्मनाक रिकॉर्ड बनाने से बच गए। व्हीलर पारी का 17 ओवर में गेंदबाजी करने आए और बल्लेबाजी कर रहे आरोफ फिंच को कमर की उंचाई से ऊपर की नो बॉल फेंकी। इसके बाद अगले गेंद फ्री हिट हुई। इसके बाद उन्होंने अगली गेंद फिर कमर की उंचाई से ऊपर की नो बॉल फेंकी। जिसके बाद अंपायर ने नियमों के अनुसार उन्हें गेंदबाजी करने से रोक दिया, उनके ओवर को ट्रेंट बोल्ट ने पूरा किया। 

 

अगर बेन व्हीलर ये नो बॉल नहीं फेंकते तो शायद एक टी20 मैच में सबसे ज्यादा रन देने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते। 

एक टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा रन देने का रिकॉर्ड आयरलैंड के गेंदबाज बैरी मैकार्थी के नाम है। मैकार्थी ने 2017 में अफगानिस्तान के खिलाफ हुए मुकाबले में 4 ओवरों में 69 रन दिए थे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार