जयपुर, 10 अक्टूबर | कप्तान अभिमन्यु ईश्वरण (नाबाद 112) के शानदार शतक की मदद से बंगाल ने गुरुवार को यहां खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के राउंड-12 के मैच में बिहार को नौ विकेट से हरा दिया। बिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 216 रन का स्कोर बनाया, जिसे बंगाल ने ईश्चरण के शतक की मदद से 40.2 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Advertisement

ईश्चवरण ने 122 गेंदों पर नाबाद शतकीय पारी में 10 चौके और एक छक्का लगाया। उनके अलावा अभिषेक रमन ने 96 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से नाबाद 61 और श्रीवत्स गोस्वामी ने 23 रनों का योगदान दिया।

Advertisement

बिहार के लिए शशि शेखर ने एक विकेट हासिल किया।

इससे पहले बिहार ने बाबुल कुमार (93) और मोहम्मद रहमतउल्लाह (53) के अर्धशतक के सहारे सात विकेट पर 216 रन का स्कोर बनाया। उनके अलावा कप्तान आशुतोष अमन ने 16 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के के सहारे नाबाद 22 रनों की पारी खेली।

बंगाल की ओर से आकाश दीप ने तीन, सयान घोष ने दो और इशान पोरेल तथा मनोज तिवारी ने एक-एक विकेट लिए।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार