क्रिकेट में हैट्रिक लेना हमेशा ही एक बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जाती है, लेकिन चार गेंदों में चार विकेट लेना एक ऐसा कारनामा है जो क्रिकेट मैच में बहुत ही कम बार में देखने को मिलता है। कोलकाता में रविवार को एनसी चटर्जी ट्रॉफी में कुछ ऐसा ही कारनामा देखने को मिला जिसके बाद फैंस को लसिथ मलिंगा की याद आ गई।

Advertisement

कोलकाता में रविवार को एनसी चटर्जी ट्रॉफी में हावड़ा यूनियन के खिलाफ मैच में मोहनलाल क्लब के गेंदबाज मासूम ने चार गेंदों में चार विकेट हासिल किए।एनसी चटर्जी ट्रॉफी कोलकाता में खेला जाने वाला एक क्लब टूर्नामेंट है।

Advertisement

यह घटना पहली पारी के आखिरी ओवर में घटित हुई, जब मासूम ने अब्दुल हादी (32 रन) और दीप्ति नारायण अदक (38 रन) को आउट किया और इसके बाद उन्होंने अगली दो गेंदों पर सैकत पांजा और दिपनयन राहा को अपना शिकार बनाकर चार विकेट पूरे किए।

मासूम की चार विकेटों की बदौलत मोहनलाल क्लब ने हावड़ा यूनियन को 7 विकेट पर केवल 160 रनों पर ही रोक दिया। लेकिन आखिरी ओवर में कहर बरपाने के अलावा उन्होंने अपनी टीम को शुरुआती सफलता भी दी थी जब उन्होंने एमडी शाहनवाज (17 रन) को आउट किया था। मासूम ने पांच विकेट लिए, जो उनके क्लब के लिए उनका पहला पांच विकेट था और उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में केवल 13 रन दिए।

चार गेंद में चार विकेट लेने की उपलब्धि श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के नाम पर दर्ज है। दिलचस्प बात यह है कि दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो बार ऐसा किया। उन्होंने 2007 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ क्रिकेट विश्व कप के दौरान पहली बार चार गेंदों पर चार विकेट लिए  थे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार