29 दिसंबर,(CRICKETNMORE)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के गेंदजबाज जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन दूसरी पारी में जारी है। दूसरी पारी में उन्होंने चायकाल के समय तक एरॉन फिंच और शॉन मार्श को अपना शिकार बनाया। 

Advertisement

इन दोनों विकेटों के साथ ही जसप्रीत बुमराह मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने के मामले में दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह ने पहली पारी में 6/33 औऱ दूसरी पारी में 2/12 (खबर लिखे जाने तक) लिए। 

Advertisement

इसके साथ ही उन्होंने मौजूदा टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री की बराबरी कर ली है। शास्त्री ने साल 1985 में मेलबर्न टेस्ट मैच में 179 रन देकर 8 विकेट लिए थे। उस मुकाबले में उन्होंने पहली पारी में 87 रन देकर 4 विकेट और दूसरी पारी में 92 रन देकर 4 विकेट लिए थे।

मेलबर्न में खेले गए टेस्ट मैचों में भारत के लिए बेस्ट प्रदर्शन पूर्व स्पिनर बीएस चंद्रशेखर ने किया है।  1977 में यहां खेले गए टेस्ट में चंद्र शेखर ने 104 रन देकर 12 विकेट चटकाए थे। इस दौरान उन्होंने दोनों पारियों में 52 रन देकर 6-6 विकेट लिए थे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार