The Hundred Womens 2026, WEF-W vs TRT-W: द हंड्रेड विमेंस 2026 के मुकाबले में ट्रेंट रॉकेट्स ने 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। वेल्श फायर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सोफी डिवाइन (Sophie Devine) और फ्रेया केम्प (Freya Kemp) की पारियों की बदौलत 129 रन बनाए थे। जवाब में बेथ मूनी (Beth Mooney​​​​​​​) के शानदार अर्धशतक और नेट साइवर-ब्रंट (Nat Sciver-Brunt​​​​​​​) की अहम पारी के चलते ट्रेंट रॉकेट्स ने महज 83 गेंदों में लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisement

द हंड्रेड विमेंस 2026 का 11वां मुकाबला बुधवार (29 जुलाई) को वेल्श फायर और ट्रेंट रॉकेट्स के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स मैदान पर खेला गया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर वेल्श फायर ने निर्धारित 100 गेंदों में 3 विकेट खोकर 129 रन का स्कोर खड़ा किया।

वेल्श फायर की शुरुआत कुछ खास नहीं रही, लेकिन कप्तान सोफी डिवाइन ने पारी को संभालते हुए 25 गेंदों में 38 रन की शानदार पारी खेली। वहीं फ्रेया केम्प ने भी उनका अच्छा साथ दिया और 29 गेंदों में नाबाद 36 रन बनाए। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 44 गेंदों में 71 रन की अहम साझेदारी हुई।

ट्रेंट रॉकेट्स के लिए चार्ली फिलिप्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए, जबकि एश्ले गार्डनर को 1 सफलता मिली।

130 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रेंट रॉकेट्स की सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने 35 गेंदों में 57 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उनकी इस पारी में 8 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी नेट साइवर-ब्रंट ने मोर्चा संभाल लिया और 23 गेंदों में नाबाद 37 रन की अहम पारी खेली।

आखिरकार ट्रेंट रॉकेट्स ने सिर्फ 83 गेंदों में 2 विकेट खोकर 130 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया और 17 गेंदें शेष रहते 8 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

 वेल्श फायर की ओर से गेंदबाजी में हीथर ग्राहम और एमिली अरलॉट को ही 1-1 विकेट मिल पाया।

लेखक के बारे में

Arjun Kumar
Arjun Kumar is a cricket enthusiast with a passion for the game in its longest form, as well as a brand strategist. He tweets @HiddenHeritage Read More
ताजा क्रिकेट समाचार