न्यूजीलैंड के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज बेवन जैकब्स (Bevon Jacobs) ने हाल ही में भारत के खिलाफ हुई पांच टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज में अपने खेल से काफी प्रभावित किया था। अब उन्होंने गुरुवार को न्यूजीलैंड के घरेलू 50 ओवरों की 'फोर्ड ट्रॉफी' में ऑकलैंड के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए ओटागो के खिलाफ सिर्फ 137 गेंदों पर नाबाद 202 रन बनाए।
ईडन पार्क में हुए इस मैच में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए जैकब्स ओटगो के गेंदबाजों पर जमकर बरसे और लिस्ट ए में अपना पहला दोहरा शतक लगाया, जिसमें जमकर शॉट लगाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 21 छक्के जड़े, जो लिस्ट ए में किसी भी न्यूजीलैंड के किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा छक्के हैं। हालांकि जैकब्स एक लिस्ट ए पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से चूक गए, जो कि ऑस्ट्रेलिया के डार्सी शॉर्ट के नाम दर्ज हैं। शॉर्ट ने 2018 में सिडनी में क्वीसलैंड के खिलाफ हुए मैच में 148 गेंदों में 257 रन की पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 23 छक्के जड़े थे।
इसके अलावा जैकब्स की पारी में सात चौके भी शामिल थे।
इसके अलावा जैकब्स न्यूजीलैंड के सिर्फ चौथे बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने लिस्ट ए में दोहरा शतक लगाने का कारनामा किया है। उनसे पहले ऐसा सिर्फ जेमी हाऊ (2012), मार्टिन गप्टिल (2015) और चैड बोव्स (2024) ने ही ऐसा किया था।
लिस्ट ए क्रिकेट में जैकब्स का यह सिर्फ 33वां मैच था। जैकब्स ने न्यूजीलैंड के लिए 16 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, हालांकि उन्होंने वनडे इंटरनेशनल औऱ टेस्ट डेब्यू नहीं किया है।
Also Read: LIVE Cricket Score
जैकब्स आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रह चुके हैं औऱ फ्रेंचाइजी ने उन्हें आईपीएल 2025 के बाद रिलीज कर दिया था।