Sri Lanka: श्रीलंकाई बल्लेबाज सोनल दिनुषा को कोलंबो में खेले गए दूसरे मुकाबले का 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। सोनल ने इस मुकाबले की पहली पारी में 103 रन बनाए, जिसके बाद अगली पारी में नाबाद 133 रन जड़ते हुए मुकाबला ड्रॉ करवाया। दिनुषा अपने इस प्रदर्शन से बेहद खुश हैं।

Advertisement

सोनल ने इस सफलता का श्रेय टर्निंग ट्रैक (स्पिन के अनुकूल पिच) पर अपनी तैयारी को दिया है। इसके साथ ही उन्होंने निचले क्रम के बल्लेबाजों की तारीफ भी की।

सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में दर्शकों की जोरदार तालियों के बीच 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड लेने के बाद दिनुषा ने कहा, "सबसे पहले, मैं उन लोगों का जिक्र करना चाहता हूं जिन्होंने मुझे यहां तक ​​पहुंचने में मदद की। मैं हमारे कोचिंग स्टाफ, अपने स्कूल कोच, प्रांतीय कोच और परिवार का भी जिक्र करना चाहता हूं। यह सब गाले और यहां की तैयारी के बारे में है; मुझे टर्निंग पिचों के बारे में अंदाजा था, इसलिए मैंने उसके लिए अभ्यास किया।"

सोनल ने इस सफलता का श्रेय टर्निंग ट्रैक (स्पिन के अनुकूल पिच) पर अपनी तैयारी को दिया है। इसके साथ ही उन्होंने निचले क्रम के बल्लेबाजों की तारीफ भी की।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने दिनुशा जैसे युवा खिलाड़ी का समर्थन करने के लिए चयन समिति और टीम प्रबंधन की तारीफ करते हुए कहा, "यह सब टैलेंट खोजने के बारे में है। मुझे लगता है कि चयनकर्ताओं और कोच ने मुझे युवाओं को टीम में लाने और उन्हें देश के लिए खेलने का मौका दिया। यह एक अच्छी समस्या है; जो तीन खिलाड़ी खेल रहे थे और जिन्हें वापस आना है, उनके लिए टीम में जगह बनाना मुश्किल होगा।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार