भारत ने रांची में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में न्यूज़ीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने तीन मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है जबकि तीसरा और आखिरी टी-20 मैच खेला जाना बाकी है। इस मैच में वैसे तो कई रोमांचक पल देखने को मिले लेकिन एक पल ऐसा आया जिसे देखकर ड्रेसिंग रूम में बैठे कीवी खिलाड़ी भी हंस पड़े।

Advertisement

ये पल तब आया जब 18वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार गेंदबाज़ी कर रहे थे और इस ओवर की पांचवीं गेंद पर नीशम ने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन गेंद उनके बल्ले पर जैसे ही लगी उनका बल्ला टूट गया और बल्ले का एक टूकड़ा ऊपर हवा में चला गया जबकि गेंद ज़मीन पर ही रह गई।

Advertisement

भुवनेश्वर की गेंद पर नीशम का बल्ला टूटते हुए देख सभी हैरान थे लेकिन इस ओवर में भुवी ने जैसी गेंदबाज़ी की नीशम पूरी तरह से बेबस नजर आए। पांचवीं गेंद पर बल्ला टूटा और इसी ओवर की आखिरी गेंद पर भुवी ने नीशम को पंत के हाथों कैच कराकर उनका घमंड भी तोड़ दिया।

लेकिन मज़ा तब आया जब अंपायर के नीशम को आउट देने से पहले ही नीशम चुपचाप पवेलियन की ओर चल पड़े लेकिन ये कहानी मज़ेदार तब हो गई जब भुवी नीशम को पवेलियन की ओर जाते हुए नहीं देखते हैं और अंपायर अनिल चौधरी को कुछ इस अंदाज़ में अपील करते हैं कि अंपायर कुछ सेकेंड के लिए डर जाता है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार