आईपीएल 2026 के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाजों ने दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की घातक गेंदबाजी के सामने दिल्ली के बल्लेबाज टिक ही नहीं पाए। हालत इतनी खराब हो गई कि टीम ने महज 8 रन पर अपने 6 विकेट गंवा दिए। 

Advertisement

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सोमवार (27 अप्रैल) को खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 39वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका यह फैसला शुरुआत से ही सही साबित हुआ, जब दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज क्रीज पर आते ही बिखर गए।

Advertisement

पारी के पहले ही ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने अपनी क्लास दिखा दी। ओवर की दूसरी ही गेंद पर उन्होंने डेब्यू कर रहे साहिल पारख को खतरनाक यॉर्कर पर बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। इसके बाद दूसरे ओवर में जोश हेजलवुड ने हमला बोला और केएल राहुल (1 रन) और समीर रिजवी (0) को कैच आउट कराकर दिल्ली को गहरे संकट में डाल दिया।

तीसरे ओवर में फिर से भुवनेश्वर कुमार गेंदबाजी के लिए आए और उन्होंने तो पूरी तरह कहर बरपा दिया। ओवर की पहली गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स (5 रन) को आउट किया और फिर चौथी गेंद पर कप्तान अक्षर पटेल को बिना खाता खोले चलता कर दिया। दिल्ली की टीम 3 ओवर में ही 5 विकेट गंवाकर पूरी तरह बैकफुट पर आ चुकी थी।

इसके बाद चौथे ओवर में जोश हेजलवुड ने फिर वार किया और नितीश राणा को 1 रन पर आउट कर दिया। इस विकेट के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने 3.5 ओवर में सिर्फ 8 रन पर अपने 6 बल्लेबाज गंवा दिए और मैच में पूरी तरह से पिछड़ गई।

Also Read: LIVE Cricket Score

भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की इस घातक गेंदबाजी स्पेल ने मुकाबले की तस्वीर ही बदल दी और दिल्ली के लिए वापसी करना बेहद मुश्किल बना दिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार