23 मार्च। आईपीएल 2019 का आगाज आजसे यानि 23 मार्च से होने वाला है। आईपीएल के 12वें सीजन के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आमने - सामने रहने वाली है।

Advertisement

वहीं आईपीएल 2019 के आगाज से पहले सनराइजर्स हैदराबाद टीम मैनेजमेंट ने बड़ा फैसला करते हुए भुवनेश्वर कुमार को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया है। 

Advertisement

गौरतलब है कि डेविड वॉर्नर की भी सनराइजर्स हैदराबाद टीम में वापसी हो गई है और हर किसी को ऐसी उम्मीद थी कि वॉर्नर को उप कप्तान बनाया जा सकता है। लेकिन अब डेविड वॉर्नर आईपीएल 2019 में बतौर खिलाड़ी ही खेलने वाले हैं।

आपको बता दें कि आईपीएल 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपने अभियान की शुरूआत 24 मार्च से करने वाली है।

आईपीएल के 12वें सीजन में अपना पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद टीम केकेआर के खिलाफ खेलने वाली है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार