इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत हासिल कर ली। इस मैच में आरसीबी के बॉलर भुवनेश्वर कुमार गेंद से तो महंगे साबित हुए लेकिन उन्होंने एक महारिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। भुवी ने इस मैच में ड्वेन ब्रावो को पीछे छोड़ दिया और आईपीएल इतिहास में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले तेज़ गेंदबाज़ बन गए।

Advertisement

भुवी ने सोमवार, 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ़ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच में तिलक वर्मा का विकेट लेकर ये उपलब्धि हासिल की। 35 वर्षीय इस स्विंग मास्टर ने आईपीएल के इतिहास में अपना 184वां विकेट लिया। इस विकेट के साथ ही भुवनेश्वर आईपीएल में तीसरे सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ भी बन गए। आरसीबी के तेज़ गेंदबाज़ से आगे सिर्फ़ युजवेंद्र चहल (206) और पीयूष चावला (192) ही हैं।

Advertisement

आईपीएल में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 तेज़ गेंदबाज़

1. 184* - भुवनेश्वर कुमार (179 इनिंग्स)
2. 183 - ड्वेन ब्रावो (158 इनिंग्स)
3. 170 - लसिथ मलिंगा (122 इनिंग्स)
4. 165* - जसप्रीत बुमराह (134 इनिंग्स)
5. 144 - उमेश यादव (147 इनिंग्स)

ये इस सीजन में भुवनेश्वर कुमार का तीसरा विकेट था। उन्होंने इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ़ पहले मैच को छोड़कर सभी मैच खेले हैं। मुंबई के खिलाफ मैच से पहले, गेंदबाज ने पिछले 11 सालों से सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में रहने के बाद आरसीबी की टीम में एंट्री ली। भुवी चाहेंगे कि इस सीजन आरसीबी का आईपीएल ट्रॉफी का सूखा भी खत्म करें लेकिन इसके लिए भुवी के साथ-साथ बाकी गेंदबाजों को भी उनका साथ निभाना होगा। जीत के साथ, आरसीबी अब लीग तालिका में तीसरे स्थान पर है। उन्होंने 4 मैचों में से 3 में जीत दर्ज की है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार