आईपीएल 2026 के मुकाबले में मिचेल मार्श ने अपनी ताकत का जबरदस्त नमूना पेश करते हुए एक 102 मीटर लंबा छक्का जड़ दिया। भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर लगाया गया यह शॉट इतना बड़ा था कि गेंद सीधे स्टेडियम की छत पर जा गिरी। मार्श के इस शॉट ने मैच में रोमांच भर दिया और सभी को हैरान कर दिया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बुधवार (15 अप्रैल) को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 23वें मुकाबले में मिचेल मार्श ने ऐसा छक्का जड़ा, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। ऑस्ट्रेलिया का यह स्टार बल्लेबाज़ इस सीजन में अब तक रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, लेकिन इस मैच में उन्होंने अपने इस शॉट से अपने पुराने अंदाज़ की झलक दिखा दी। पारी के तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने भुवनेश्वर कुमार की गेंद को निशाना बनाया।
भुवनेश्वर ने थोड़ी शॉर्ट गेंद डाली, जिस पर मार्श ने जोरदार शॉट खेला और गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में हवा में भेज दिया। गेंद इतनी ऊंची और लंबी गई कि सीधे स्टेडियम की छत पर जाकर गिरी। यह छक्का पूरे 102 मीटर लंबा था और इसे देखकर मैदान में मौजूद फैंस झूम उठे। यह शॉट बिल्कुल मिचेल मार्श के अंदाज़ वाला था, जो अपनी ताकतवर हिटिंग के लिए जाने जाते हैं। इस छक्के के साथ उन्होंने अपने खराब फॉर्म से बाहर आने के संकेत भी दे दिए।
VIDEO:
अगर मैच की बात करें तो इस मुकाबले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है। आरसीबी ने टीम में एक बदलाव करते हुए जोश हेजलवुड को शामिल किया, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया।
पॉइंट्स टेबल की बात करें तो आरसीबी ने अपने शुरुआती चार में से तीन मुकाबले जीतकर तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया हुआ है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स दो जीत के साथ सातवें स्थान पर बनी हुई है।
टीमें इस मैच के लिए
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग XI): फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रासिख सलाम।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान, मंगेश यादव।
Also Read: LIVE Cricket Score
लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग XI): एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: मणिमारन सिद्धार्थ, जॉर्ज लिंडे, मैथ्यू ब्रीट्जके, हिम्मत सिंह, मयंक यादव।