रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने अपनी शानदार स्विंग गेंदबाजी से मुंबई की शुरुआत पूरी तरह बिगाड़ दी। पहले उन्होंने रायन रिकेल्टन को पवेलियन भेजा और फिर अपने अगले ओवर में रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को आउट कर मुंबई को बैकफुट पर धकेल दिया। 

Advertisement

रायपुर के शहीद वीर नारायण इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार (10 मई) को खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 54वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अपनी स्विंग गेंदबाजी से मुंबई इंडियंस के शुरुआती ओवरों में ही तीन बड़े विकेट झटककर मुश्किल में डाल दिया।

Advertisement

इस मुकाबले में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस के लिए रायन रिकेल्टन और रोहित शर्मा ओपनिंग करने उतरे, लेकिन भुवनेश्वर कुमार ने शुरुआत से ही शानदार लाइन और लेंथ के साथ बल्लेबाजों को परेशान करना शुरू कर दिया।

भुवनेश्वर ने पारी के पहले ही ओवर में मुंबई को पहला झटका दे दिया। ओवर की आखिरी गेंद पर रायन रिकेल्टन बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में चूक गए और गेंद सीधा मिड ऑफ पर खड़े रजत पाटीदार के हाथों में चली गई। रिकेल्टन सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

हालांकि असली कहर तो भुवी ने अपने दूसरे ओवर में बरपाया। रोहित शर्मा उस समय शानदार लय में नजर आ रहे थे और तेजी से रन बटोर रहे थे। उन्होंने कुछ बेहतरीन शॉट लगाए और 9 गेंदों में 22 रन बना चुके थे। लेकिन तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर भुवनेश्वर ने अपनी धीमी गती की स्विंग गेंद से रोहित को चकमा दे दिया। रोहित ड्राइव करने की कोशिश में बल्ले का किनारा दे बैठे और विकेटकीपर जितेश शर्मा ने आसान कैच पकड़ लिया। इस तरह रोहित की 10 गेंदों में 22 रन की तूफानी पारी खत्म हो गई।

रोहित के आउट होने के बाद क्रीज पर सूर्यकुमार यादव आए, लेकिन वह भी ज्यादा देर टिक नहीं सके। भुवनेश्वर ने एक और शानदार गेंद डाली, जिसे सूर्या सही तरीके से डिफेंड नहीं कर पाए। गेंद बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में खड़े विराट कोहली के हाथों में चली गई। सूर्यकुमार सिर्फ 1 गेंद खेलकर बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।

Advertisement

VIDEO:

भुवनेश्वर कुमार के इस डबल स्ट्राइक के बाद मुंबई इंडियंस ने सिर्फ 3 ओवर में 28 रन पर 3 बड़े विकेट गंवा दिए थे।

टीमें इस मैच के लिए
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग XI): विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम दार।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: देवदत्त पडिक्कल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, स्वप्निल सिंह, वेंकटेश अय्यर।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग XI): रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: ट्रेंट बोल्ट, रघु शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, शार्दुल ठाकुर।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार