मुंबई, 12 अप्रैल (CRICKETNMORE)| खेल प्रशंसक अभिनेता अमिताभ बच्चन का कहना है कि उन्होंने भारत में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैचों की समयसारिणी को ध्यान में रखते हुए अपने कार्यक्रमों की सूची बनाई है। वह आईपीएल मैचों को लेकर ही जोश से भरे नहीं हैं बल्कि इन मैचों के देखने के दौरान उन्होंने दर्शकों पर भी गौर फरमाया और उनकी आदतों का नोटिस लिया। 

Advertisement

अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर बताया कि जब मैच के दौरान लोगों पर कैमरे का निगाह पड़ती है तो वे कैसी अलग-अलग तरह भावनाएं दर्शाते हैं। 

Advertisement

अपने ब्लॉग पर अमिताभ ने लिखा कि दिन की शुरुआत करने के बाद जब आईपीएल के मैचों के समय को देखते हैं, तो अपने कामों पर एक बार फिर नजर डालते हैं।

बॉलीवुड के 74 वर्षीय अभिनेता ने कहा, "मैच के दौरान ऐसी कुछ चीजों पर आपकी नजर पड़ती है, जिस पर किसी ने शायद गौर न किया हो। जैसे स्टेडियम में बैठे वो प्रशंसक, जिनकी प्रतिक्रिया देखने लायक होती है, जब कैमरे की नजर उन पर पड़ती है और वे अचानक खुद को बड़ी स्क्रीन पर देखते हैं।"

अमिताभ ने कहा कि दर्शकों में बैठी महिलाएं कैमरे की नजर उन पर पड़ते ही मुस्कराती हैं और अपने बाल किसी तरह संवारती हैं। इसके बाद वह शरमा कर मुस्कराहट छिपाने के लिए अपने हाथों को मुंह पर रख लेती हैं। 

Advertisement

अमिताभ ने कहा, "ऐसा क्यों करती हैं। महिलाओं की मुस्कान सबसे सुंदर चीज है, लेकिन इसे वह सबसे पहले छुपाती हैं। शायद शरमा कर, बहुत सचेत होने के कारण, या फिर कहीं लिपस्टिक नहीं लगाने के कारण तो नहीं।"

वरिष्ठ नागरिकों के बारे में अमिताभ ने कहा कि उन्हें स्टेडियम में पूरा समय और स्थान मिलता है कि वह समाचार पत्र में खबरों की पूरी जानकारी ले लें। अमिताभ ने लिखा कि उन्हें लगता है कि यह वरिष्ठ नागरिक अखबार को कुछ इस अंदाज में पकड़े रहते हैं कि चाहे कुछ भी हो जाए, बगल में बैठे व्यक्ति तक कैमरामैन का कैमरा न पहुंच सके। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार