आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) का आगाज होने में सिर्फ एक हफ्ते का समय बचा है। ये टूर्नामेंट 19 फरवरी से पाकिस्तान की मेजबानी में पाकिस्तान और दुबई में खेला जाएगा, जिससे पहले अफगानिस्तानी टीम से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, टीम के स्टार मिस्ट्री स्पिनर अल्लाह ग़ज़नफ़र (Allah Ghazanfar) चोटिल होने के कारण इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

Advertisement

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करके फैंस को ये जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि अल्लाह ग़ज़नफ़र हाल ही में जिम्बाब्वे टूर के दौरान चोटिल हो गए थे। इस इंजरी के कारण वो काफी परेशान हैं जिसके वज़ह से वो लगभग चार महीने क्रिकेट से दूर रहने वाले हैं। यही कारण है वो चैंपियंस ट्रॉफी का टूर्नामेंट भी नहीं खेल पाएंगे।

Advertisement

गौरतलब है कि अफगानिस्तान बोर्ड ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अल्लाह ग़ज़नफ़र की रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है। उनकी जगह टीम में 20 वर्षीय नांगियालाई खरोटी को शामिल किया गया है, जिन्होंने पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ अपना डेब्यू किया था और अब तक अपने देश के लिए सात वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने कहा, 'नांगियालाई खरोटी, जो रिजर्व पूल का हिस्सा थे, उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए मुख्य टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा, मुजीब उर रहमान एकदिवसीय मैच से तब तक बाहर रहेंगे, जब तक वह पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाते।'

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अफगानिस्तान का स्क्वाड

रहमानुल्लाह गुरबाज़, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, इकराम अलीखिल, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांगियालाई खरोटी, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, फरीद मलिक, नवीद जादरान।

रिजर्व: दरविश रसूली, बिलाल सामी

Advertisement

अफगानिस्तान के ग्रुप स्टेज मुकाबले

21 फरवरी - अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका, कराची

26 फरवरी - अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर

Advertisement

28 फरवरी - अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार