Mitchell Starc News: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 14वां मुकाबला बुधवार, 08 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइंटस (DC vs GT) के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खेमे से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, उनके तेज गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) अपनी चोट के कारण टीम के आगामी तीन और मुकाबले नहीं खेल पाएंगे।

Advertisement

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मिचेल स्टार्क अपने कंधे और कोहनी की चोट से अब तक नहीं उबरे हैं, जिस वज़ह से वो दिल्ली कैपिटल्स की टीम से 20 अप्रैल तक तो बिल्कुल नहीं जोड़ पाएंगे। यही कारण है वो दिल्ली की टीम के होने वाले आगामी तीन मुकाबले जो कि गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होने हैं, उसके लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

Advertisement

बता दें कि 36 साल के मिचेल स्टार्क को दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 के लिए पूरे 11.75 करोड़ में रिटेन किया है जो कि आखिरी बार जनवरी के महीने में BBL टूर्नामेंट के दौरान एक्शन में नज़र आए थे। इसके बाद से ही उन्होंने कोई भी क्रिकेट मैच नहीं खेला है। वो अपने कंधे और कोहनी की चोट के कारण मौजूदा टूर्नामेंट में दिल्ली कैपिटल्स के शुरुआती दो मुकाबले पहले ही मिस कर चुके हैं।

ऐसे में अब दिल्ली कैपिटल्स के फैंस यही उम्मीद करेंगे कि ऑस्ट्रेलिया का ये घातक गेंदबाज़ जल्द से जल्द पूरी तरह फिट हो जाए और डीसी के लिए सीजन के दूसरे हाफ में खेलने के लिए पूरी तरह उपलब्ध हो। हालांकि ऐसा होता है या नहीं, ये तो समय ही बताएगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

आईपीएल 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का पूरा स्क्वाड: अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, करुण नायर, केएल राहुल, अभिषेक पोरेल, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, अजय मंडल, कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, टी नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंता चमीरा, डेविड मिलर, बेन डकेट, आकिब डार, पाथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, साहिल पारीख, पृथ्‍वी शॉ, काइल जेमीसन। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार