न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज डेवोन कॉनवे (Devon Conway) हाथ टूटने के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल और भारत दौरे से बाहर हो गए हैं। कॉनवे इंग्लैंड के खिलाफ हुए सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए थे। 

Advertisement

आउट होने के बाद निराश कॉनवे ने अपना बल्ला जमीन पर मारा था। गुरुवार को उनका स्कैन हुआ और उनके दाएं हाथ के टूटने की पुष्टि हुई। समयसीमा के कारण न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड कप फाइनल और भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए उनकी जगह किसी खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया है। 

Advertisement

भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए उनकी जगह किसी खिलाड़ी को जगह मिल सकती है। 

कॉनवे ने इस टी-20 वर्ल्ड कप में 6 मुकाबले खेले और 108.40 की स्ट्राइक रेट से 129 रन बनाए। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में कॉनवे ने 38 गेंदों में 46 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसके चलते न्यूजीलैंड 167 रनों का लक्ष्य हासिल कर सकी। वह लिविंगस्टोन की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में स्टम्प आउट हो गए थे। कॉनवे ने बीच टूर्नामेंट के बीच में टिम सिफर्ट की जगह विकेटकीपर की भूमिका निभाई, क्योंकि न्यूजीलैंड ने तेज गेंदबाज एडम मिल्ने को टीम में लाने का फैसला किया था।  

कॉनवे भारत दौरे पर न्यूजीलैंड की टी-20 और टेस्ट टीम का हिस्सा थे। टी-20 वर्ल्ड कप के समापन के बाद 17 नवंबर से भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड तीन टी-20 मैच की सीरीज खेलेगी। इसके बाद 25 नवंबर से दो टेस्ट मैच की सीरीज होगी।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार