भारत-न्यूजीलैंड के बीच बुधवार, 4 नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज (NZ vs IND ODI) खेली जाएगी। इस सीरीज के शुरू होने से पहले भारतीय टीम के खेमे से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, भारतीय तेज गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) चोटिल हैं और वो न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं।

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार BCCI से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा किया कि प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड के खिलाफ नवंबर में होने वाली वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे। वह अपनी हैमस्ट्रिंग की चोट से पूरी तरह नहीं उबरे हैं। 1 और 2 नवंबर को बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उनका मैच सिमुलेशन और फिटनेस टेस्ट होगा।

बताते चलें कि भारतीय टीम मैनेजमेंट और नेशनल सेलेक्शन कमिटी, इन दोनों का ही मानना है कि  प्रसिद्ध कृष्णा को भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टेस्ट मैचों के लिए तैयार रहना चाहिए। वहां उनकी वनडे मैचों से ज्यादा जरूरत होगी। इन सब के बीच अगर स्पोर्ट्स साइंस टीम प्रसिद्ध को फिट भी घोषित करती है और वो ऑकलैंड चले भी जाते हैं, तो भी लंबी फ्लाइट के बाद उन्हें सीधा वनडे मैचों में नहीं उतारा जाएगा।

गौरतलब है कि प्रसिद्ध कृष्णा की गैरमौजूदगी में पहले तीन वनडे के लिए जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज़ आकिब नबी को भारतीय टीम में जोड़े जाने की संभावना है। उन्हें आखिरी दो मैचों के लिए टीम में रखा गया है। वो मौजूदा समय में न्यूजीलैंड में ही इंडिया-ए के लिए टेस्ट खेल रहे हैं। ये रफ्तार का सौदागर देश के लिए 1 ODI खेल चुका है। उनके नाम 37 लिस्ट ए मैचों में 56 विकेट दर्ज हैं।

पहले तीन वनडे के लिए भारत की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा*, कुलदीप यादव।

नोट: *प्रसिद्ध कृष्णा का चयन फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर है।

Also Read: LIVE Cricket Score

चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत की टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर और उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार