आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा डील सामने आया है, जहां राजस्थान रॉयल्स को भारी-भरकम रकम में खरीदा गया है। अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी ने इस फ्रेंचाइजी पर बड़ा दांव खेला है। वहीं इस सौदे में कई बड़े इंटरनेशनल नाम भी जुड़े बताए जा रहे हैं।

Advertisement

आईपीएल की दुनिया से एक बेहद बड़ी खबर सामने आई है। द टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी को अमेरिकी कारोबारी काल सोमानी ने करीब 1.63 बिलियन डॉलर यानी लगभग 15,300 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक यह पूरी रकम एकमुश्त (अपफ्रंट) दी जाएगी और यह डील IPL 2026 सीजन के बाद लागू होगी।

बताया जा रहा है कि इस सौदे में काल सोमानी को अमेरिका के बड़े कारोबारी रॉब वॉल्टन (वॉलमार्ट फैमिली) और हैम्प फैमिली का सपोर्ट मिला है। यही वजह है कि यह डील आईपीएल इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी बिक्री बन गई है।

इससे पहले 2024 में टॉरेंट ग्रुप ने गुजरात टाइटंस में 67% हिस्सेदारी करीब 5,025 करोड़ रुपये में खरीदी थी, जिससे टीम की वैल्यू करीब 7,500 करोड़ रुपये आंकी गई थी। लेकिन राजस्थान रॉयल्स का यह नया सौदा उस रिकॉर्ड को काफी पीछे छोड़ता नजर आ रहा है।

राजस्थान रॉयल्स की ओनरशिप पहले मनोज बदाले के पास थी, जो इमर्जिंग मीडिया वेंचर्स के जरिए करीब 65% हिस्सेदारी रखते थे। इसके अलावा रेडबर्ड कैपिटल पार्टनर्स और लैकलन मर्डोक जैसे बड़े निवेशक भी इस फ्रेंचाइजी से जुड़े हुए थे। इस हिस्सेदारी की बिक्री की प्रक्रिया पिछले साल के अंत में शुरू हुई थी, जिसमें निवेश बैंक द रेन ग्रुप सलाहकार की भूमिका में था।

इस फ्रेंचाइजी को खरीदने की रेस में कई बड़े नाम शामिल थे। आदित्य बिड़ला ग्रुप से जुड़ा एक कंसोर्टियम, अमेरिकी स्पोर्ट्स निवेशक डेविड ब्लिट्जर और आर्सेलरमित्तल परिवार की भी दिलचस्पी सामने आई थी, लेकिन आखिर में बाजी काल सोमानी ने मार ली।

Also Read: LIVE Cricket Score

काल सोमानी एरिजोना की बात करें तो यह स्कॉट्सडेल बेस्ड सीरियल एंटरप्रेन्योर हैं और उन्हें 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। वह एड-टेक, डेटा प्राइवेसी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी जैसे सेक्टर्स में काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने IntraEdge और Truyo जैसे प्लेटफॉर्म्स की स्थापना की है और स्पोर्ट्स में भी उनकी मजबूत पकड़ है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार