मुंबई T20 लीग 2026 के रोमांचक फ़ाइनल में MSC मराठा रॉयल्स ने ARCS अंधेरी को 8 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। हालांकि, शनिवार, 13 जून को खेले गए इस मुकाबले में एक ऐसी घटना भी घटित हुई जिसने फाइनल का मज़ा थोड़ा किरकिरा कर दिया। दरअसल, फाइनल के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच काफी गहमागहमी देखने को मिली जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

ये घटना लक्ष्य का पीछा कर रही अंधेरी की पारी के 19वें में देखने को मिली। अंधेरी के बल्लेबाज गौरव जाथर ने विपक्षी टीम के स्पिनर इरफान उमैर की दूसरी गेंद पर एक गगनचुंबी छक्का जड़ दिया। हालांकि, अगली ही गेंद पर इरफान ने शानदार वापसी की और गौरव जाथर को आउट कर दिया। गौरव जाथर के आउट होने के बाद मराठा रॉयल्स की टीम ने जोशीले अंदाज़ में विकेट को सेलिब्रेट करना शुरू कर दिया।

Advertisement

उनके जश्न से जाथर काफी नाखुश दिखे और जब वो पवेलियन की ओर जा रहे थे तभी बाउंड्री लाइन के पास मराठा रॉयल्स के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे और जाथर के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। वो तो गनीमत रही कि डगआउट में बैठे सीनियर खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ मैदान पर आ गया वरना दोनों के बीच हाथापाई भी हो ही चली थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस मैच की बात करें तो अंधेरी के कप्तान शिवम दुबे ने टॉस जीतकर पहले फ़ील्डिंग करने का फ़ैसला किया, जिसके बाद रॉयल्स ने अपने 20 ओवरों में 154/5 रन बनाए। जवाब में अंधेरी की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 146 रन ही बना पाई और उन्हें 8 रन से हार का सामना करना पड़ा। तुषार पांडे को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार