SRH vs MI Records: सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने बुधवार (27 मार्च) को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में मुंबई (Mumbai Indians) इंडियंस को 31 रन से हरा दिया।  पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद सनराइजर्स ने हेनरिक क्लासेन (नाबाद 80), अभिषेक शर्मा (63) औऱ ट्रैविस हेड (62) के शानदार अर्धशतकों के दम पर 3 विकेट के नुकसान पर रिकॉर्डतोड़ 277 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई 5 विकेट गवाकर 246 रन तक ही पहुंच सकी। तिलक वर्मा (64) और टिम डेविड (नाबाद 42) ने तूफानी पारियां खेली,लेकिन जीत के लिए नाकाफी रही।

 
Advertisement

इस मुकाबले में आईपीएल के साथ-साथ टी-20 क्रिकेट के भी कई रिकॉर्ड बने, आइए जानते हैं। 

Advertisement

टी-20 मैच में सबसे ज्यादा रन

इस मुकाबले में कुल 523 रन बने, जो पुरुष टी-20 क्रिकेट इतिहास में एक मैच में बने सबसे ज्यादा रन हैं। इससे पहले 2023 में साउथ अफ्रीका औऱ वेस्टइंडीज के बीच सेंचुरियन में हुए मुकाबले में 517 रन बने थे। सिर्फ आईपीएल की बात करें तो 2010 में चेन्नई सुपर किंग्स औऱ राजस्थान रॉयल्स के मैच में बना 469 रन का रिकॉर्ड टूटा। 

एक टी-20 मैच में सबसे ज्यादा छक्के

मुंबई इंडियंस ने 20 छक्के औऱ सनराइजर्स हैदराबाद ने 18 छक्के जड़े, यानी इस मैच में कुल 38 छक्के लगे। जो पुरुष टी-20 क्रिकेट इतिहास में एक मैच में दोनों टीमों द्वारा जड़े गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। इससे पहले बल्ख लीजेंड्स और काबुल ज़वानन के बीच शारजाह में खेले गए एपीएल 2018 के मैच में 37 छक्के लगे थे। 

Advertisement

एक आईपीएल मैच में सबसे ज्यादा रन

हैदराबाद द्वारा बनाए गए 277 रन, आईपीएल इतिहास में एक टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ हुए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5 विकेट के नुकसान पर 263 रन बनाए थे। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ा स्कोऱ

Advertisement

आईपीएल की दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले 2020 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हुए मैच में पंजाब किंग्स ने दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाए थे और इस मैच में पंजाब ने जीत हासिल की थी। 

पहली बार हुआ ऐसा

मुंबई इंडियंस के टॉप 6 बल्लेबाजों ने 20 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली, आईपीएल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है। 

Advertisement

हेड और अभिषेक ने रचा इतिहास

अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों में और ट्रैविस हेड ने 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। आईपीएल में पहली बार ऐसा हुआ है जब एक टीम के लिए एक पारी में दो बल्लेबाजों ने 20 या उससे कम गेंदों में अर्धशतक जड़े हैं। दोनों ने पारी के पहले 10 ओवरों के अंदर ही अर्धशतक जड़ा, ऐसा भी आईपीएल के इतिहास में पहली बार हुआ है। 

क्वेना मफाका ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड

Advertisement

Also Read: Live Score

मुंबई इंडियंस के 17 वर्षीय गेंदबाजद क्वेना मफाका ने अपने कोटे के चार ओवर में बिना कोई विकेट लिए 66 रन दिए। आईपीएल डेब्यू में किसी खिलाड़ी द्वारा दिए गए यह सबसे ज्यादा रन है। इससे पहले 2013 में आरसीबी के खिलाफ हुए मैच में पंजाब किंग्स के लिए डेब्यू करते हुए माइकल नेसर ने बिना कोई विकेट लिए 62 रन दिए थे।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार