चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल (IPL 2026) के बीच अच्छी खबर सामने आई है। टीम में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज़ स्पेंसर जॉनसन (Spencer Johnson) की एंट्री हो गई है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ बड़े मुकाबले से पहले चोटों से जूझ रही CSK के लिए यह राहत भरी खबर है।

Advertisement

आईपीएल 2026 में संघर्ष कर रही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। टीम में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज़ स्पेंसर जॉनसन शामिल हो गए हैं। CSK ने मंगलवार (21 अप्रैल) को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी तस्वीर शेयर करते हुए टीम में उनके जुड़ने की पुष्टि की है।

Advertisement

स्पेंसर जॉनसन को CSK ने आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले चोटिल नेथन एलिस के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया था। अब उनका भारत पहुंचना और टीम के साथ जुड़ना CSK के लिए राहत की खबर है, खासकर मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले बड़े मुकाबले से पहले। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच यह हाई-वोल्टेज मुकाबला गुरुवार (23 अप्रैल) को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर स्पेंसर पूरी तरह फिट होते हैं, तो उन्हें सीधे प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है।

दरअसल, CSK इस समय चोटों की समस्या से जूझ रही है। हाल ही में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ खलील अहमद चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए। इसके अलावा अब टीम के युवा बल्लेबाज़ आयुष मात्रे भी हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से आईपीएल 2026 से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में स्पेंसर जॉनसन का टीम से जुड़ना CSK के लिए काफी अहम साबित हो सकता है।

अगर टीम के प्रदर्शन की बात करें तो इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स का सफर अब तक कुछ खास नहीं रहा है। टीम 6 में से 4 मुकाबले हार चुकी है और सिर्फ 2 जीत के साथ 4 अंक लेकर अंकतालिका में 8वें स्थान पर बनी हुई है। ऐसे में आने वाले मैच CSK के लिए काफी अहम होने वाले हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा स्क्वाड आईपीएल 2026 के लिए: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, खलील अहमद, मैथ्यू शॉर्ट, अकील हुसैन, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, मैट हेनरी, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, उर्विल पटेल, अमन खान, जैकरी फ़ॉल्क्स, रामकृष्ण घोष।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार