क्राइस्टचर्च, 16 जून | न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने दिग्गज अम्पायर बिली बॉडन को इंटरनेशनल पैनल से हटा दिया है। एनजेडसी ने गुरुवार को यह फैसला किया। बोर्ड ने अब बॉडन को नेशनल पैनल में डाल दिया है। इस तरह बॉडन का इंटरनेशनल करियर समाप्त माना जा रहा है।

Advertisement

बॉडन (53) ने अब तक 84 टेस्ट और 200 एकदिवसीय मैचों में अम्पायरिंग की है। बॉडन को चौके, छक्के या फिर बल्लेबाज के आउट होने के बाद उनकी विशिष्ट शैली के लिए जाना जाता है।

Advertisement

बॉडन के अलावा डेरेक वॉल्कर और फिल जोंस को भी नेशनल पैनल में डाल दिया गया है। इन तीनों के स्थान पर शॉन हेग और क्रिस ब्राउन और वायने नाइट्स को इंटरनेशनल पैनल में डाला गया है।

बॉडन इससे पहले 2013 में भी इंटरनेशनल पैनल से हटाए गए थे लेकिन वह 2014 में वापसी करने में सफल रहे थे। इसके बाद वह फिर मई 2015 में इंटरनेशनल पैनल से हटा लिए गए थे।

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार