T20 World Cup: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 24वें मुकाबले को 7 विकेट से अपने नाम किया। टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत पर खुशी जताते हुए साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम ने तेज गेंदबाज मार्को जानसेन को सराहा है, जिन्होंने विकेट का 'चौका' लगाया।

Advertisement

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कीवी टीम को 175/7 के स्कोर पर रोकने के बाद साउथ अफ्रीका ने 17.1 ओवरों में जीत दर्ज की। इसी के साथ यह टीम ग्रुप-डी की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है।

Advertisement

साउथ अफ्रीका की तरफ से मार्को जानसेन ने 4 ओवरों में 40 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। उनकी इस शानदार गेंदबाजी के सामने कीवी टीम 7 विकेट खोकर 175 रन ही बना सकी। जानसेन की सराहना करते हुए मार्करम ने कहा, "उनका बाएं हाथ का एंगल अलग है। वह काफी लंबी कद-काठी के हैं और अलग-अलग तरह की गेंदें फेंकते हैं। यह उनके और हमारी टीम के लिए बड़ी ताकत है। इस टूर्नामेंट में आंकड़े शायद उनका पूरा योगदान नहीं दिखाते, लेकिन इस मैच में चार विकेट लेकर उन्होंने बीच के ओवरों और अंत में लगातार साझेदारियां तोड़ीं, जो बेहद अहम रहा।"

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कीवी टीम को 175/7 के स्कोर पर रोकने के बाद साउथ अफ्रीका ने 17.1 ओवरों में जीत दर्ज की। इसी के साथ यह टीम ग्रुप-डी की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है।

Also Read: LIVE Cricket Score

मार्करम ने इस मैच में 44 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 86 रन बनाए। उनकी इस पारी में 4 छक्के और 8 चौके शामिल रहे। मार्करम ने अपनी बल्लेबाजी को लेकर कहा, "यह पारी अच्छी रही। मेरा मकसद बस टीम को अच्छी शुरुआत दिलाना है। हमारी बल्लेबाजी काफी अनुभवी और ऊर्जा से भरी है। जरूरी है कि अलग-अलग फेज में उस पावर को सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए। पावरप्ले में टीमें आक्रामक खेल रही हैं, ऐसे में हमें भी कोशिश करनी चाहिए। हर बार कामयाबी नहीं मिलेगी, लेकिन जब मिलती है तो हम मैच में बढ़त बना लेते हैं।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार