11 अक्टूबर, मोहाली (CRICKETNMORE)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज बिशन सिंह बेदी ने रणजी ट्रॉफी 2017-18 के शुरूआती मैच में पंजाब के दो दिग्गज खिलाड़ियों के नहीं खेलने के लिए फटकार लगाई है। एक नीजी अखबार को दिए अपने इंटरव्यू में बिशन सिंह बेदी ने पंजाब के दो अनुभवी दिग्गज के बारे में इशारों- इशारों में फटकार लगाई है।

मनोज तिवारी की वाइफ है काफी खूबसूरत, जरूर देखें

Advertisement

आपको बता दें कि बिशन सिंह बेदी का साफ तौर पर निशाना युवराज सिंह और हरभजन सिंह थे। दोनों ही दिग्गज रणजी ट्रॉफी में पंजाब के लिए पहला मैच नहीं खेले थे। 
71 साल के महान बिशन सिंह बेदी ने कहा कि घरेलू क्रिकेट का महत्व खिलाड़ियों को समझना चाहिए। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में खेलना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है और खासकर सीनियर खिलाड़ियों को इसका महत्व समझना चाहिए।

कमाल की खूबसूरत है ऑस्ट्रलियाई क्रिकेट के इस दिग्गज की गर्लफ्रैंड, जरूर देखें

Advertisement

सिंह बेदी ने कहा कि जो भी खिलाड़ी फर्स्ट क्लास खेलने को महत्व नहीं देता है उसका करियर ज्यादा लंबा नहीं जा सकता है। बिशन सिंह बेदी ने कहा कि यदि इंटरनेशनल क्रिकेट घरेलू क्रिकेट खेलना छोड़ देगें तो इन घरेलू क्रिकेट का कोई महत्व नहीं रह जाता है। 

गौरतलब है कि रणजी ट्रॉफी 2017-18 के लिए पंजाब की टीम में कप्तान के तौर पर हरभजन सिंह को टीम में शामिल किया गया है लेकिन निजी कारणों के कारण वो पहला मैच नहीं खेल पाए थे। इसके अलावा युवराज सिंह अपनी फिटनेस टेस्ट के कारण पहला मैच नहीं खेल पाए थे।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार