AFG vs ZIM 2nd Test: जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी (Blessing Muzarabani) ने सोमवार (16 नवंबर) को अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में इतिहास रच दिया। इससे पहले उनके देश का कोई भी क्रिकेटर ऐसा नहीं कर पाया था।
शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले की दूसरी पारी में मुजरबानी ने नंबर-10 पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतक लगाया। 30 साल के मुजरबानी ने 63 गेंदों में अपना पहला टेस्ट अर्धशतक पूरा किया और 93 गेंदों में 59 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी में 10 चौके और एक छक्का देखने को मिला। इसके साथ ही अब वह टेस्ट क्रिकेट में नंबर-10 पर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाने वाले जिम्बाब्वे के पहले क्रिकेटर बन गए हैं।
मुजरबानी से पहले टेस्ट क्रिकेट में नंबर-10 पर बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड डोनाल्ड तिरिपानो के नाम था। उन्होंने जुलाई 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हरारे में 162 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाए थे। अब मुजरबानी ने 55 रन की नाबाद पारी खेलकर इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है।
टेस्ट में जिम्बाब्वे के लिए नंबर-10 पर सबसे बड़ी पारियां
1. ब्लेसिंग मुजरबानी – 59 रन बनाम अफगानिस्तान, शारजाह, नवंबर 2026
2. डोनाल्ड तिरिपानो – 49* रन बनाम न्यूजीलैंड, बुलावायो, जुलाई 2016
3. ब्लेसिंग मुजरबानी – 47 रन बनाम आयरलैंड, बुलावायो, फरवरी 2025
4. ब्रायन स्ट्रैंग – 42 रन बनाम पाकिस्तान, शेखुपुरा, अक्टूबर 1996
5. एड्डो ब्रैंडेस – 39 रन बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड, जनवरी 1996
मुजरबानी ने इस मुकाबले में अफगानिस्तान की पहली पारी में गेंदबाजी से भी कमाल दिखाया था और 17 ओवर में 38 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे।
मैच की बात करें तो जिम्बाब्वे ने इस टेस्ट में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। मुकाबले के चौथे दिन टीम ने अपनी दूसरी पारी 295 रन पर घोषित कर दी और अफगानिस्तान के सामने जीत के लिए 418 रन का लक्ष्य रखा।
Also Read: LIVE Cricket Score
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 143 रन पर अपने 5 विकेट गंवा चुकी थी। ऐसे में अब मुकाबले के आखिरी दिन जिम्बाब्वे को जीत के लिए सिर्फ 5 विकेट की जरूरत है।