दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही टी-20 सीरीज से जसप्रीत बुमराह बाहर हो गए हैं। मीडिया में चल रही अफवाहों की मानें, तो बुमराह चोट के चलते टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गए हैं। हालांकि, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन फैंस और मीडिया तो ये मान चुका है कि टीम इंडिया जसप्रीत बुमराह के बिना ही टी-20 वर्ल्ड कप खेलेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, बुमराह बैक फ्रैक्चर की वजह से 4-6 महीने के लिए बाहर हो गए हैं।

Advertisement

जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर फैली, वैसे ही बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे। अब आप सोच रहे होंगे कि बुमराह के बाहर होने से बॉबी देओल का क्या कनेक्शन है जो वो ट्रेंड कर रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिरकार बॉबी क्यों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। इस समय बॉबी देओल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि वो गेंदबाजी कर रहे हैं और उनका एक्शन भी थोड़ा-बहुत बुमराह से मिलता-जुलता दिख रहा है।

Advertisement

ये वायरल वीडियो सेलेब्रिटी लीग का है जहां बॉबी देओल कुछ मुकाबले खेले थे और इस दौरान उन्होंने बॉलिंग भी की थी। इस वीडियो में बॉबी देओल का गेंदबाजी एक्शन देखकर फैंस को जसप्रीत बुमराह की याद आ रही है और वो भी मज़े लेते हुए कह रहे हैं कि टी-20 वर्ल्ड कप में बुमराह की रिप्लेसमेंट बॉबी देओल को होना चाहिए। इसके साथ ही बॉबी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी मीम भी बन रहे हैं जो काफी शेयर किए जा रहे हैं।

वहीं, अगर मौजूदा दक्षिण अफ्रीका सीरीज की बात करें तो जसप्रीत बुमराह के बाहर होने के बाद मोहम्मद सिराज को उनके रिप्लेसमेंट के रूप में टीम इंडिया में शामिल कर लिया गया है। इस सीरीज तक तो ठीक है लेकिन अगर बुमराह सच में टी-20 वर्ल्ड कप के लिए नहीं गए तो टीम इंडिया की बॉलिंग बहुत कमजोर हो जाएगी क्योंकि डेथ ओवर्स में फिलहाल भारतीय गेंदबाज़ काफी रन लुटवा रहे हैं। ऐसे में बुमराह का टी-20 वर्ल्ड कप में खेलना भारत के लिए बहुत जरूरी होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार