17 दिसंबर। मोहम्मद शमी (6/56) के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के दम पर भारत ने यहां वाका मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को आस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 243 रनों पर आउट कर दिया। जिसके बाद भारत को 287 रनों का लक्ष्य मिला।  देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी भारत की शुरूआत एक बार फिर खराब रही केएल राहुल पहली ही ओवर के चौथे गेंद पर मिचेल स्टार्क ने क्लिन बोल्ड कर भारत को पहला झटका दे दिया है।

Advertisement

आपको बता दें कि मिचेल स्टार्क ने केएल राहुल को मुर्ख बनाकर क्लिन बोल्ड किया। केएल राहुल समझ ही नहीं पाए कि वो कैसे बोल्ड हो गए।

हुआ ये कि केएल राहुल ने अपने ऑफ स्टंप को कवर करके गेंद को खेलने का प्रयास नहीं किया लेकिन मिचेल स्टार्क की गेंद बाहर जाने के बजाय अंदर आई और केएल राहुल की स्टंप ले उड़ी।

बोल्ड आउट होने के बाद कुछ देर तक केएल राहुल सोचते रह गए कि आखिर उनके साथ ऐसा ऐसा हो गया। गौरतलब है कि पर्थ टेस्ट मैच की पहली पारी में भी केएल राहुल बोल्ड आउट हुए थे।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार