Urvashi Rautela Rishabh Pant: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के बीच तनातनी का माहौल किसी से छिपा नहीं है। लेकिन अब ये विवाद ठंडा पड़ता दिख रहा है। सोशल मीडिया पर कल उर्वशी रौतेला से जुड़ा एक वीडियो सामने आया जिसमें वो ऋषभ पंत से माफी मांगते हुए नजर आ रही थीं। लेकिन,अब उर्वशी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर माफी मांगने वाली बात से पलटते हुए नजर आईं।

Advertisement

दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में पत्रकार उर्वशी रौतेला से ऋषभ पंत के लिए एक मैसेज शेयर करने के लिए कहता है। पहले तो उर्वशी बातों को टालने की कोशिश करते हुए दिखती हैं लेकिन, कुछ देर बाद में माफी मांगते हुए कहती हैं, 'मैं बस इतना ही कहना चाहती हूं.. मैं क्या कहूं? मैं नहीं जानती कि मैं क्या कहूं। आई एम सॉरी।'

Advertisement

यहां तक सब ठीक था फैंस को लगा कि शायद दोनों के बीच तनातनी का माहौल खत्म हो गया है। लेकिन, कल देर रात उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, 'आज के समय में ऑफिशियल न्यूज आर्टिकल और तथाकथित मीम पेज फिल्म और टीवी शोज के मुकाबले ज्यादा स्क्रीपटेड होने लगे हैं। वो सॉरी मैंने अपने फैंस और चाहने वालों को बोला था।'

उर्वशी रौतेला ने इस पोस्ट के साथ ही #falsemisleading #greatscript #whythenewsisnotthetruth हैशटैग का भी प्रयोग किया। बता दें कि इन दिनों उर्वशी रौतेला का नाम पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह के साथ भी जुड़ रहा है। हालांकि, नसीम शाह ने इंटरव्यू के दौरान साफ कह दिया था कि उन्हें नहीं पता कि उर्वशी रौतेला कौन हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार