India vs Bnagladesh 1st Test: स्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी ब्रैड हॉग (Brad Hogg) ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन चुनी है। उन्होंने अपनी इस टीम में रविंद्र जडेजा को नंबर 5 पर रखा है और केएल राहुल को बाहर किया है। बता दें कि जडेजा टी-20 वर्ल्ड कप के बाद ब्रेक पर थे और इसके अलावा वह दलीप ट्रॉफी 2024 के पहले मैच में भी नहीं खेले थे। वहीं राहुल दलीप ट्रॉफी में इंडिया ए टीम का हिस्सा थे और उन्होंने 37 औऱ 57 रन की पारी खेली थी। 

Advertisement

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए हॉग ने चेन्नई में होने वाले पहले मैच के लिए अपनी भारतीय प्लेइंग इलेवन चुनी। पूर्व स्पिनर ने ओपनर के तौर पर रोहित शर्मा औऱ यशस्वी जायसवाल को रखा, इसके बाद शुभमन गिल और विराट कोहली। नंबर 5 बल्लेबाज के रूप में उन्होंने जडेजा को चुना क्योंकि वह दाएं औऱ बाएं हाथ के बल्लेबाजों का कॉम्बिनेशन बनाए रखना चाहते हैं। 

Advertisement

इसके अलावा हॉग ने सरफराज खान को भी टीम में रखा है और ऋषभ पंत को विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में चुना। बता दें कि पंत ने अपना आखिरी टेस्ट दिसंबर 2022 में खेला था। इसके बाद वह कार एक्सीडेंट के चलते लंबे समय क्रिकेट से दूर रहे।

गेंदबाजी लाइनअप में उन्होंने अक्षर पटेल को नहीं रखा है, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह उनके प्रमुख गेंदबाज हैं। 

बता दें कि भारतीय टीम 19 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलेगी जो चेन्नई में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा टेस्ट 27 मैच सितंबर से कानपुर में होगा।

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए ब्रैड हॉग के द्वारा चुनी गई भारतीय इलेवन

Advertisement

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, रविंद्र जडेजा, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार