लोगन वैन बीक (Logan van Beek) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर ब्रैम्पटन वॉल्व्स ( Brampton Wolves) ने गुरुवार (20 जुलाई) को खेले गए ग्लोबल टी-20 कनाडा (Global T20 Canada 2023) 2023 के पहले मैच में डकवर्थ लुईस नियम के तहत मिसिसागा पैंथर्स (Mississauga Panthers) को 52 रनों से हरा दिया। 

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पैंथर्स की टीम ने आजम खान के अर्धशतक के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 121 रन बनाए। आजम ने 55 गेंदों में 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 65 रन की पारी खेली। वहीं नवनीत धालीवाल ने 29 रन बनाए। टीम के 8 खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

ब्रैम्पटन वॉल्व्स के लिए वैन बीक ने 12 रन देकर 4 विकेट लिए। जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा क्रिस ग्रीन ने 2 विकेट और जैन फ्राईलिंक ने 1 विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्रैम्पटन वॉल्व्स ने 9 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 99 रन बनाए। जिसके बाद खराब रोशनी के कारण मुकाबला रोकना पड़ा। मैच दोबारा शुरू नहीं हुआ और ब्रैम्पटन को विजेता घोषित किया गया। ब्रैम्पटन के लिए एरॉन जॉनसन ने नाबाद 48 रन और मार्क चैपमैन ने नाबाद 30 रन की पारी खेली।

Also Read: Major League Cricket 2023 Schedule

Advertisement

मिसिसागा पैंथर्स के लिए एकमात्र विकेट जहूर खान ने लिया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार