17 साल लंबे करियर के बाद जिम्बाब्वे के विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर (Brendan Taylor) ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। आयरलैंड के खिलाफ सोमवार (13 सितंबर) को होने वाला तीसरा वनडे उनके इंटरनेशनल करियर का आखिरी मुकाबला होगा। 

Advertisement

टेलर के पास अपने करियर के आखिरी मुकाबले में इतिहास रचने का मौका होगा। तीसरे वनडे में अगर टेलर 110 रन बनान लेते हैं, तो वह जिम्बाब्वे के लिए वऩडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। 

Advertisement

टेलर के नाम 204 वनडे मैचों में 6677 रन दर्ज हैं। जिम्बाब्वे के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन के मामले में एंडी फ्लावर पहले नंबर पर हैं। जिन्होंने 213 मैचों में 6786 रन बनाए हैं। 

इसके अलावा टेलर इंटरनेशऩल क्रिकेट में 10000 रन पूरे करने वाले जिम्बाब्वे के तीसरे खिलाड़ी बन सकते हैं। इसके लिए उन्हें सिर्फ 69 रनों की दरकार है। टेलर के तीनों फॉर्मेट को मिलाकर खेले गए 283 मैचों में 9931 रन बनाए हैं।

जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन के मामले में पहले नंबर पर एंडी फ्लावर (11580) और दूसरे नंबर पर ग्रांट फ्लावर (10028) काबिज हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार