ZIM vs AUS 1st ODI: जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले वनडे में जिम्बाब्वे के 40 साल के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर (Brendan Taylor) ने अपनी फुर्ती से सबको हैरान कर दिया। उन्होंने विकेट के पीछे ऐसा शानदार कैच पकड़ा, जिसने जोश इंग्लिस (Josh Inglis) की पारी का अंत जल्दी ही कर दिया।
जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का ओपनिंग मुकाबला मंगलवार (15 सितंबर) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम पर जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने शुरुआत में ही मेदबाव बना दिया और 18 ओवर के अंदर ही मेहमान टीम के 4 विकेट गिरा दिए थे। इसी दौरान जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर ब्रेंडन टेलर ने विकेट के पीछे अपनी शानदार फुर्ती का नमूना पेश किया और जोश इंग्लिस को पवेलियन भेजने में अहम भूमिका निभाई।
यह शानदार कैच पारी के 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर देखने को मिला। गेंदबाजी कर रहे न्यूमैन न्यामहुरी ने राउंड द विकेट से फुलर गेंद डाली, जो कोण बनाते हुए जोश इंग्लिस की तरफ आई। इंग्लिस ने गेंद को ऊपर से खेलते हुए मैदान के खाली हिस्से में भेजने की कोशिश की, लेकिन बल्ले का सिर्फ हल्का सा किनारा लगा। गेंद विकेट के पीछे खड़े ब्रेंडन टेलर की दिशा में गई और उनके पास प्रतिक्रिया देने के लिए ज्यादा समय नहीं था।
इसके बावजूद 40 वर्षीय टेलर ने गजब की फुर्ती दिखाई। उन्होंने तुरंत अपना दायां हाथ आगे बढ़ाया और हवा में ही एक हाथ से गेंद को लपक लिया। जोश इंग्लिस सिर्फ 12 गेंदों का सामना कर 4 रन बना सके।
VIDEO:
मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 294 रन बनाए। टीम की ओर से मैट रेनशॉ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 94 गेंदों में 109 रन की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा कूपर कॉनॉली ने 46 गेंदों में 51 रन बनाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
जिम्बाब्वे की ओर से गेंदबाजी में न्यूमैन न्यामहुरी सबसे सफल रहे। उन्होंने 9 ओवर में 62 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए।