17 जनवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2018 के लिए ऑक्शन 27 और 28 जनवरी को बैंगलोर में होने वाला है। हर एक फ्रेंचाइजी की नजर अब आईपीएल ऑक्शन पर लगी हुई है।
आपको बता दें कि इस बार के ऑक्शन में जहां कई युवाओं पर बोली लगाई जाएगी तो वहीं कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिनका इंटरनेशनल करियर खत्म चुका है लेकिन अभी भी उनके खेल को देखते हुए फ्रेंचाइजी उनपर अपने पैसे खर्च करने के लिए तैयार हैं।
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैक्कुलम और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन। दोनों दिग्गज भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेलते हैं लेकिन आज भी बेहतरीन परफॉर्मेंस कर रहे हैं। बिग बैश लीग में दोनों खिलाड़ी अपने - अपने टीम के लिए कमाल का परफॉर्मेंस कर रहे हैं।
आपको बता दें कि मिशेल जॉनसन को मुंबई इंडियंस के पिछले साल 2 करोड़ रूपये में खरीदा था। इसके अलावा ब्रैंडन मैक्कुलम का भी परफॉर्मेंस शानदार रहा है। उम्मीद की जा रही है कि मैक्कुलम औऱ जॉनसन को कम से कम 2 करोड़ रूपये जरूर मिल सकते हैं।
देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम इन दो दिग्गजो पर अपनी मुहर लगाती है। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS