कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) का कहना है कि टीम की सफलता के पीछे कोच ब्रेंडन मैकुलम (Brendon McCullum) की कोचिंग शैली का हाथ है। केकेआर को आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में लगातार दूसरी जीत मिली है। कोलकाता की टीम ने गुरूवार को खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया था।

Advertisement

मोर्गन ने मैच के बाद वर्चुअल प्रेस वार्ता में कहा, "लंबे समय बाद हमने इस तरह का प्रदर्शन किया। मैकुलम दो सीजन से है और अब हम उनके स्टाइल से खेलने लगे हैं। मुंबई जैसी मजबूत टीम को रोकना और लक्ष्य हासिल करने से हमें आत्मविश्वास मिला है। हमने वेंकटेश अय्यर को प्लेइंग इलेवन में फिट करने की कोशिश की और जिस तरह वह स्कोर कर रहे हैं वो देखना काफी अच्छा है।"

Advertisement

मोर्गन ने कहा कि जब मई में कोरोना के कारण टूर्नामेंट को स्थगित किया गया था तो कोच मैकुलम ने गेम प्लान को बदलने के बारे में बात की थी।

कप्तान ने साथ ही गेंदबाजों विशेष रूप से वेस्टइंडीज के सुनील नारायण और वरूण चक्रवर्ती की सराहना की।

मोर्गन ने कहा, "वरूण का यह दूसरा मैच था और वह पूरे आत्मविश्वास के साथ खेले। सुनील और वरूण शानदार गेंदबाज हैं। सुनील पहले भी केकेआर टीम का अहम हिस्सा रहे हैं। दूसरे चरण के पहले दो मुकाबले हमारे लिए अच्छे रहे।"

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार