मेलबर्न, 7 मार्च| ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली का मानना है कि रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होने वाला महिला टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में कोई भी टीम 'फेवरेट या अंडरडॉग' नहीं है। इस फाइनल में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारत का सामना मेग लेनिंग की ऑस्ट्रेलिया से होगा। भारत पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है।

Advertisement

ली ने आईसीसी की वेबसाइट पर अपने कॉलम में लिखा है, "एमसीजी में दो शानदार टीमें दर्शकों से भरे खचाखच भरे स्टेडियम में खेलेंगी। रविवार का दिन महिला क्रिकेट में एक बड़ा दिन होग और मैं इसके लिए बेसब्र हूं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "आमतौर पर फाइनल से पहले कोई एक फेवरेट टीम और एक अंडरडॉग टीम होती है, लेकिन मुझे लगता है कि इन दो टीमों को अलग करना मुश्किल है।"

पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, "ऑस्ट्रेलिया चार बार चैम्पियन बनी है और वह जानती है कि घर में खेलने के लिए किस बात की जरूरत होती है जबकि भारत ने अभी तक हर मैच जीता है।"

उन्होंने लिखा, "लेकिन फाइनल में खेलना अलग बात है। आप इसकी तुलना किसी और मैच से नहीं कर सकते।"

भारत ने वर्ल्ड कप के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। तब से ही भारत ने हार का मुंह नहीं देखा है।

Advertisement

ली को हालांकि लगता है कि ऑस्ट्रेलिया का चार बार फाइनल खेलना उसके लिए फायदेमंद होगा।

उन्होंने कहा, "मेग लेनिंग और उनकी टीम बेशक पहला मैच हार गई हो, लेकिन उसके बाद से वह जिस तरह से वापसी करने में सफल रही है वो शानदार है।"

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का मानना है कि अगर भारत वर्ल्ड कप जीत जाती है तो यह उनके देश में काफी कुछ बदलाव लेकर आएगी और ली को लगात है कि इसके लिए जरूरी है कि शेफाली वर्मा अच्छा खेलें।

Advertisement

ली ने कहा, "शेफाली के रूप में भारत के पास वर्ल्ड की बेहतरीन प्रतिभा है और ऑस्ट्रेलिया को जीतने के लिए जरूरी है कि वो शेफाली को आउट करे।"

उन्होंने कहा, "मैं इस सलामी बल्लेबाज से काफी प्रभावित हुआ। उनके अंदर जो आत्मविश्वास है उससे यह विश्वास करना मुश्किल है कि वह 16 साल की है।" 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार