ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर ब्रेट ली की फैंस के दिलों में खास जगह है। ब्रेट ली वो क्रिकेटर हैं जिन्होंने अपनी रफ्तार के दम पर दिग्गज बल्लेबाजों के पसीन छुड़ाए थे। फैंस ब्रेट ली की रफ्तार भरी गेंदबाजी को तो पसंद करते ही थे लेकिन उससे कहीं ज्यादा फैंस पसंद करते थे ब्रेट ली के पोस्ट विकेट सेलिब्रेशन को।

Advertisement

शायद ही कोई बच्चा ऐसा होगा जिसने क्रिकेट खेला हो और एक बार ब्रेट ली के 'चेनसॉ' सेलिब्रेशन को कॉपी करने की कोशिश ना की हो। विकेट लेने के बाद ब्रेट ली को अपने खास अंदाज में 'चेनसॉ' जश्न मनाते हुए देखा जाता था। ब्रेट ली ने अब अपने इस सेलिब्रेशन का खुलासा किया है और बताया है कि उनका यह जश्न उनके पिता से प्रेरित था।

Advertisement

ब्रेट ली ने चेनसॉ ऑपरेट कर रहे अपने पिता के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में ब्रेट ली को 'चेनसॉ' जश्न मनाते हुए देखा जा सकता है। ब्रेट ली ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, 'दुनिया के सबसे महान पिता को हैप्पी फादर्स डे...आपने मुझे...बहुत कुछ सिखाया...लेकिन...विकेट लेने के बाद...जश्न से...ज़्यादा सार्थक कुछ नहीं था।'

बता दें कि ब्रेट ली अपने इंटरनेशनल करियर में 76 टेस्ट मैच 221 वनडे मुकाबले और 25 टी-20 मैच खेले हैं। टेस्ट में ली ने 310 वनडे में 380 और टी-20 में 28 विकेट लिए हैं। वहीं ब्रेट ली ने 38 आईपीएल मैच भी खेले हैं जिसमें उनके नाम 25 विकेट हैं। वहीं बल्ले से भी ब्रेट ली ने टीम के लिए कई उपयोगी पारी खेली हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार