SA vs ZIM 1st T20I Highlights: हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए टी20 ट्राई-सीरीज़ के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने ज़िम्बाब्वे को 5 विकेट से हराकर जीत के साथ आगाज़ किया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ज़िम्बाब्वे ने कप्तान सिकंदर रज़ा की नाबाद 54 रनों की पारी के दम पर 141/6 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका ने डेवाल्ड ब्रेविस (41) और रुबिन हरमन (45) की साझेदारी के दम पर 15.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। जॉर्ज लिंडे ने गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके।

हरारे में सोमवार (14 जुलाई) को खेले गए टी20 ट्राई-सीरीज़ के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने ज़िम्बाब्वे को 5 विकेट से मात दी और सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ज़िम्बाब्वे की शुरुआत लड़खड़ाई और टीम 10 ओवर में ही 55/3 के स्कोर पर सिमट गई थी। हालांकि कप्तान सिकंदर रज़ा ने मोर्चा संभालते हुए 38 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 54 रन बनाए और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

रयान बर्ल ने भी 20 गेंदों में 29 रन और ब्रायन बेनेट 30 रन ने भी की अहम पारीयां खेली। लेकिन बाकि बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। साउथ अफ्रीका की ओर से जॉर्ज लिंडे सबसे सफल गेंदबाज़ रहे, जिन्होंने 3 ओवर में सिर्फ 10 रन देकर 3 विकेट झटके। नांद्रे बर्गर, नकाबा पीटर और लुंगी एन्गिडी को एक-एक सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही। टी20 में डेब्यू कर रहे लुआन-ड्रे प्रिटोरियस पहले ही गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद रीज़ा हेंड्रिक्स और कप्तान रस्सी वान डेर डुसेन भी जल्दी पवेलियन लौट गए और टीम पावरप्ले में 38/3 पर सिमटी।

इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस और रुबिन हरमन ने चौथे विकेट के लिए तेज़ 72 रन जोड़कर मैच का रुख पलट दिया। ब्रेविस ने 17 गेंदों में 41 रन बनाए, जबकि हरमन ने 37 गेंदों में 45 रनों की संयमित पारी खेली। अंत में कॉर्बिन बॉश (23* रन) और जॉर्ज लिंडे (3*) ने मिलकर टीम को 15.5 ओवर में जीत दिला दी।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने ज़िम्बाब्वे टी20 ट्राई-सीरीज़ में पहला मैच अपने नाम कर जीत से टूर्नामेंट की शुरुआत की।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार