IPL 2026, Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad: आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 181 रन का लक्ष्य रखा। डेवाल्ड ब्रेविस ने इस दौरान दमदार पारी खेलेत हुए अहम रन जोड़े।
आईपीएल 2026 का 63वां मुकाबला सोमवार (18 मई) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। संजू सैमसन ने जरूर कुछ आकर्षक शॉट लगाए और 15 गेंदों में 27 रन बनाए, लेकिन वह पावरप्ले के अंदर ही आउट हो गए। इसके बाद उर्विल पटेल भी 8 गेंदों में 13 रन बनाकर चलते बने। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी बड़ी पारी नहीं खेल सके और 21 गेंदों में 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
इस दौरान कार्तिक शर्मा ने 19 गेंदों में अहम 32 रन बनाए। इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे ने पारी को संभालते हुेए पांचवें विकेट के लिए 38 गेंदों में 59 रन की अहम साझेदारी की।
ब्रेविस ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में 44 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे ने 23 गेंदों में 26 रन जोड़े। इन पारियों की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 180 रन बनाए।
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए गेंदबाजी में कप्तान पैट कमिंस सबसे सफल रहे और उन्होंने 3 विकेट झटके। वहीं साकिब हुसैन ने 2 विकेट लिए। इसके अलावा प्रफुल्ल हिंगे और ईशान मलिंगा को भी 1-1 सफलता मिली।
टीमें इस मैच के लिए
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग XI): संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील हुसैन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: मुकेश चौधरी, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, अमन खान, गुरजपनीत सिंह।
Also Read: LIVE Cricket Score
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: ट्रैविस हेड, अनिकेत वर्मा, लियम लिविंगस्टन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल।