Brian Bennett Record: जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम (Zimbabwe Cricket Team) के सलामी बल्लेबाज़ ब्रायन बेनेट (Brian Bennett) ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) टूर्नामेंट में बेहद ही कमाल की बल्लेबाज़ी की और 146 की औसत से रन बनाकर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि उन्होंने विराट कोहली (Virat Kohli) का एक बेहद ही खास रिकॉर्ड तोड़ा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस टूर्नामेंट में 22 साल के ब्रायन बेनेट ने जिम्बाब्वे के लिए 6 मैचों में 3 अर्धशतक ठोककर 146 की औसत से 292 रन ठोके। उन्होंने ग्रुप स्टेज में ओमान के खिलाफ नाबाद 48 रन, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 64 रन, श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 63 रन और वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 रन जोड़े। इसके बाद उन्होंने सुपर-8 राउंड में भारत के सामने नाबाद 97 रन बनाए और फिर साउथ अफ्रीका के सामने 13 गेंदों पर 15 रनों की पारी खेली।

Advertisement

इसी के साथ अब ब्रायन बेनेट टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के एक एडिशन में सर्वाधिक औसत के साथ रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़कर ये कारनामा किया, जिन्होंने साल 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में 05 मैचों 136.50 की औसत से 273 रन जोड़े थे।

बात करें अगर इस मुकाबले की तो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जिम्बाब्वे ने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 154 रनों का टारगेट खड़ा किया जिसका पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम खबर लिखे जाने तक 11 ओवर में 5 विकेट खोकर 103 रन बना चुकी है। यहां से उन्हें ये मुकाबला जीतने के लिए 54 गेंदों पर 51 रनों की दरकार है। यहां देखें लाइव स्कोर कार्ड

ऐसी है दोनों टीमें

जिम्बाब्वे प्लेइंग XI: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, क्लाइव मदांडे, ब्रैड इवांस, ग्रेम क्रीमर, वेलिंग्टन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

साउथ अफ्रीका प्लेइंग XI: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्खिया, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार