Brian Bennett Record: 22 साल के ब्रायन बेनेट (Brian Bennett) बीते सोमवार, 23 फरवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के सुपर-8 राउंड के चौथे मुकाबले में वेस्टइंडीज (WI vs ZIM) के सामने जिम्बाब्वे के लिए अपनी बैटिंग से कुछ कमाल नहीं कर पाए और 5 गेंदों पर सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए। गौरतलब है कि इसके बावजूद ब्रायन बेनेट ने एक बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, जिम्बाब्वे का ये युवा खिलाड़ी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 180 रन बनाने के बाद पहली बार आउट हुआ है। इसी के साथ अब वो इस टूर्नामेंट के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने के बाद आउट होने वाले नंबर-1 बल्लेबाज़ बन चुके हैं। उन्होंने टॉम कूपर को पीछे छोड़कर ये रिकॉर्ड बनाया है जो कि साल 2014 के टी20 वर्ल्ड कप में 151 रन बनाने के बाद पहली बार आउट हुए थे।

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप में आउट होने से पहले सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी

  • ब्रायन बेनेट - 180 रन (साल 2026)
  • टॉम कूपर - 151 रन (साल 2014)
  • एरॉन जोन्स - 141 रन (साल 2024)
  • रोहित शर्मा - 124 रन (साल 2007-09)

ऐसा रहा मैच का हाल: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड का ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था जहां वेस्टइंडीज ने शिमरोन हेटमायर (34 गेंदों पर 85 रन) और रोवमैन पॉवेल (35 गेंदों पर 59 रन) की तूफानी अर्धशतकीय पारियों के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 254 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम के लिए ब्रैड इवांस ने सर्वाधिक रन जोड़े और 21 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली। हालांकि इसके बावजूद पूरी टीम 17.4 ओवर ही मैदान पर टिक सकी और 147 रनों पर ऑल आउट हुई। इस तरह वेस्टइंडीज ने ये मुकाबला 107 रनों से जीता। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार